बीएएनसी-111 असाइनमेंट 2026–2027 | मानव जनसंख्या
आनुवंशिकी
यह पृष्ठ
वर्तमान शैक्षणिक सत्र के लिए नवीनतम इग्नू असाइनमेंट (TMA) की जानकारी
प्रदान करता है। इसमें पाठ्यक्रम का परिचय, असाइनमेंट विवरण, महत्वपूर्ण
विषय, जमा करने से संबंधित दिशा-निर्देश तथा अक्सर पूछे जाने वाले
प्रश्न (FAQs) शामिल हैं, ताकि छात्र अपनी तैयारी
बेहतर ढंग से कर सकें।
पाठ्यक्रम परिचय
बीएएनसी-111: मानव जनसंख्या आनुवंशिकी इग्नू के बी.ए. (ऑनर्स)
मानवविज्ञान (BAG Anthropology) कार्यक्रम का
एक मुख्य (Core) पाठ्यक्रम है। यह पाठ्यक्रम
मानव जनसंख्या में आनुवंशिक विविधता और उसके वैज्ञानिक अध्ययन पर केंद्रित है।
इसमें जीन एवं एलील आवृत्ति, हार्डी–वाइनबर्ग
सिद्धांत, प्राकृतिक चयन, आनुवंशिक बहाव, जीन प्रवाह, उत्परिवर्तन, आनुवंशिक रोग तथा मानव विकास एवं विविधता में जनसंख्या
आनुवंशिकी की भूमिका का अध्ययन किया जाता है।
|
विवरण |
जानकारी |
|
पाठ्यक्रम कोड |
BANC-111 |
|
पाठ्यक्रम शीर्षक |
मानव जनसंख्या आनुवंशिकी |
|
असाइनमेंट कोड |
BANC-111/ASST/TMA/जुलाई 2026–जनवरी 2027 |
|
कुल अंक |
100 |
|
कार्यक्रम |
बी.ए. (ऑनर्स) मानवविज्ञान (BAG
Anthropology) |
महत्वपूर्ण विषय
⟩ जनसंख्या आनुवंशिकी का परिचय
जनसंख्या
आनुवंशिकी का अर्थ, क्षेत्र, उद्देश्य तथा मानवविज्ञान में इसका महत्व।
⟩ आनुवंशिक विविधता
जीन, एलील, उत्परिवर्तन, पुनर्संयोजन तथा मानव जनसंख्या में आनुवंशिक विविधता के
स्रोत।
⟩ हार्डी–वाइनबर्ग सिद्धांत
जीन आवृत्ति, जीनोटाइप आवृत्ति, हार्डी–वाइनबर्ग
संतुलन तथा संतुलन को प्रभावित करने वाले कारक।
⟩ उद्विकासीय शक्तियाँ
प्राकृतिक चयन, आनुवंशिक बहाव, जीन प्रवाह, उत्परिवर्तन तथा प्रवास की भूमिका।
⟩ आनुवंशिक रोग
वंशानुगत रोग, गुणसूत्रीय विकार तथा मानव जनसंख्या में उनके अध्ययन का
महत्व।
⟩ जनसंख्या आनुवंशिकी के अनुप्रयोग
मानव विकास, चिकित्सा आनुवंशिकी, फोरेंसिक
विज्ञान तथा जनसंख्या स्वास्थ्य में जनसंख्या आनुवंशिकी का उपयोग।
IGNOU बीएएनसी-111 मानव जनसंख्या आनुवंशिकी | असाइनमेंट 2026–27
नोटः सत्रीय कार्य में तीन अनुभाग हैं। आपको तीनों
अनुभागों के सभी प्रश्नों के उत्तर देने हैं।
सत्रीय कार्य – I
निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न का
उत्तर लगभग 500 शब्दों
में दीजिए।
1. उपयुक्त उदाहरणों सहित "मेंडल के वंशागति के नियमों" का संक्षेप में परीक्षण कीजिए।
2. जटिल रोग क्या हैं? जटिल रोगों को प्रभावित करने
वाले पर्यावरणीय कारकों का विस्तार से वर्णन कीजिए।
सत्रीय कार्य – II
3. निम्नलिखित में से किन्हीं दो प्रश्नों का
उत्तर लगभग 250 शब्दों
में दीजिए।
- (क) हार्डी-वेनबर्ग नियम को परिभाषित कीजिए।
विभिन्न विकासवादी बलों (Evolutionary
Forces) का संक्षेप में वर्णन कीजिए।
- (ख) आनुवंशिक बहुरूपता क्या है? बहुरूपता प्रदर्शित करने वाले आणविक
चिह्नकों पर संक्षेप में टिप्पणी कीजिए।
- (ग) माता-पिता के रक्त संबंधी विवाह के जैविक
परिणामों का वर्णन कीजिए।
निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न का
उत्तर लगभग 50 शब्दों
में दीजिए।
4. विपरीत-सदृश्य चयनात्मक संकरण (Negative Assortative Mating)
5. मधुमेह
6. अंतःप्रजनन (Inbreeding)
7. पोंगिडी
8. थैलेसीमिया
सत्रीय कार्य – III
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर
लगभग 250 शब्दों में दीजिए ।
9. उपयुक्त आरेखों के साथ एबीओ और आरएच रक्त
समूहों के फीनोटाइप निर्धारण की प्रक्रिया का संक्षेप में वर्णन कीजिए।
10. इशिहारा परीक्षण प्लेटों का उपयोग करके रंग
अन्धता का पता लगाने की प्रक्रिया का वर्णन कीजिए।
11. G6PD (ग्लूकोज-6-फॉस्फेट डिहाइड्रोजनेज) की कमी
के निदान की विधियों का वर्णन कीजिए।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
प्रश्न 1. BANC-111 क्या है?
उत्तर: BANC-111 "मानव जनसंख्या आनुवंशिकी" विषय है, जो इग्नू के
बी.ए. (ऑनर्स) मानवविज्ञान कार्यक्रम का एक मुख्य पाठ्यक्रम है।
प्रश्न 2. जुलाई 2026–जनवरी 2027 सत्र के लिए असाइनमेंट कोड क्या है?
उत्तर: असाइनमेंट कोड BANC-111/ASST/TMA/जुलाई 2026–जनवरी 2027 है।
प्रश्न 3. BANC-111 असाइनमेंट कितने अंकों का है?
उत्तर: यह असाइनमेंट 100 अंकों का है।
प्रश्न 4. क्या BANC-111 असाइनमेंट जमा
करना अनिवार्य है?
उत्तर: हाँ। इग्नू के नियमों के अनुसार असाइनमेंट जमा करना
अनिवार्य है और यह अंतिम मूल्यांकन का महत्वपूर्ण भाग है।
प्रश्न 5. BANC-111 के आधिकारिक असाइनमेंट प्रश्न कहाँ से डाउनलोड करें?
उत्तर: आधिकारिक असाइनमेंट प्रश्न इग्नू की वेबसाइट और छात्र
पोर्टल के Assignments अनुभाग में
उपलब्ध होते हैं। हमेशा वर्तमान शैक्षणिक सत्र की असाइनमेंट बुकलेट का ही उपयोग
करें।
📚 अधिक जानकारी, नवीनतम असाइनमेंट, स्टडी गाइड एवं शैक्षणिक सहायता के लिए हमारी वेबसाइट पर जाएँ: My Exam Solution | 📱 WhatsApp: 9313383377

0 comments:
Note: Only a member of this blog may post a comment.